फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशेड़ी पति ने महिला को धुना

नशेड़ी पति ने महिला को धुना

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी पति ने महिला को धुना
छपार। छपार निवासी शाहजहां ने तहरीर देकर बताया कि उसका शौहर अय्यूब नशे का आदी है। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे पति नशे की हालत में घर लौटा तो उसने पति की नशे की लत छुुड़वाने की बात कही। आरोप है कि इससे गुस्साए शौहर ने बच्चों के सामने ही शाहजहां की जमकर धुनाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ढाबा संचालकों ने श्रद्धालुओं को धुना
छपार। हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी रोहताश बृहस्पतिवार देर रात साथियों विरेंद्र, रामकुमार, आमिर व आजाद के साथ कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, देर रात वे रामपुर चौराहे के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि खाने में जो दाल ढाबा संचालकों ने दी, वह खराब हो रही थी। इसे लेकर युवकों ने दाल की शिकायत की तो आरोपी ढाबा संचालक ने साथियों के साथ मिलकर पांचों युवकों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। रोहताश के चचेरे भई महिपाल ने ढाबा संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बिजली दर वापस न लेने पर हंगामे की चेतावनी
भोपा। राष्ट्रीय लोकदल ने पोल-खोल अभियान के तहत सीकरी में लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस नहीं लेने पर 12 अगस्त को जिले के बड़े विद्युत केन्द्रों पर रालोद एक साथ कब्जा करने की चेतावनी दी। पुरकाजी नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन तारिक मुश्ताक, जिलाध्यक्ष अजित राठी, प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान, बिन्नू राठी, आमिर, धीरसिंह व सुलेमान ने लोगों से रालोद का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमांस व गोकशी के उपकरणों समेत दो दबोचे
शाहपुर। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने शुक्रवार को सूचना के आधार पर गांव कसेरवा के एक मकान में दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर कुछ लोग गोकशी करते मिले, जो पुलिस टीम को देखते ही भाग निकले, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 40 किलो गोमांस व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी कसेरवा निवासी शाहरुख पुत्र इसरार है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहे गांव पलडी निवासी नजाकत पुत्र फारुख को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed