फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दोस्त ने गोली मारी, हालत गंभीर

दोस्त ने गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने गोली मारी, हालत गंभीर
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मेहलकी में दलित युवक को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

गांव मेहलकी निवासी रामेश्वर पेंटर के पुत्र शर्मा की गांव के ही रिहान पुत्र सईक से दोस्ती है। रविवार की शाम दोनों दोस्त साथ में ही गांव में घूम रहे थे। टहलते हुए दोनों जैसे ही गांव से जानसठ की ओर जाने वाले चौराहे पर पहुंचे, तो दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी पर रिहान ने शर्मा को देख लेने की धमकी दी। इस पर शर्मा ने उसे भी देख लेने को कह दिया। इसी बात को लेकर रिहान ने अंटी से तमंचा निकालकर शर्मा के सिर पर सटाकर गोली चला दी। शर्मा ने तमंचा पर हाथ मार दिया, जिससे गोली सिर के बराबर रगड़ते हुए निकल गई। गोली से घायल शर्मा सड़क़ पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रात में सूचना पर सीओ एसकेएस प्रताप मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि घायल के पिता रामेश्वर की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed