{"_id":"5a663b094f1c1b6c268b5e82","slug":"51516649225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ पुलिस ने आरोपी पकडने को दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ पुलिस ने आरोपी पकडने को दी दबिश
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मेरठ पुलिस ने तीन तलाक देने वाले आरोपी पति की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। मौके से आरोपी के फरार हो जाने से पुलिस को खाली हाथ मेरठ लौटना पड़ा। भोपा क्षेत्र के गांव में मेरठ पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के घर पर दबिश दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ क्षेत्र के गांव खिवई क्षेत्र की लडक़ी की शादी भोपा थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। पति द्वारा तीन तलाक देने के कारण पत्नी अपने मायके चली गई। विवाहिता के परिजनों द्वारा महिला थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को मेरठ पुलिस द्वारा आरोपी पति के घर पर दबिश दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी घर से फरार हो गया था।
हादसे का मुकदमा दर्ज
मोरना। गांव मोरना निवासी उमरदीन ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जनवरी को वाहन के अज्ञात चालक द्वारा साइकिल सवार जीशान और लियाकत को टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जिसमें जीशान की इलाज के दौरान मेरठ अस्पताल में मौत हो गई थी। लियाकत का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।