{"_id":"5a60f0734f1c1b84268b51ab","slug":"51516302451-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर झगड़ा, दुकान में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर झगड़ा, दुकान में की तोड़फोड़
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दुकान में की तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला गढ़ी गोरवान में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने एक पक्ष की दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। इस पर मोहल्ले में घंटों तक हंगामा हुआ। बात बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश, लेकिन वह फरार मिले। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गोरवान निवासी जैद पुत्र फकी ने किराना की दुकान कर रखी है। जैद की दुकान पर मोती महल निवासी अबुबकर, नासिर आदि किसी कार्य से आए। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि तब दोनों युवक चले गए, मगर कुछ समय बाद अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उस पर हमला कर मारपीट की। विरोध करने पर उसकी दुकान में घुस गए। उक्त लोगों ने उसकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे उसका नुकसान हुआ। हंगामा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जैद को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
-