{"_id":"5a429e224f1c1bc45b8be67b","slug":"51514315298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाखों रूपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लाखों रूपये की शराब पकड़ी
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दभेड़ी गांव के जंगल से शराब की पेटियों से लदे एक ट्रक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दो फरार होने में सफल हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 245 शराब की पेटियां बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत कई लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दभेड़ी गांव के जंगल में खतौली रोड पर एक ट्रक को घेर लिया। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति ट्रक से कूदकर फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 245 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मुसर्रत पुत्र हैदर जानसठ थाने के गांव कवाल का रहने वाला है। मौके से भागने वाले व्यक्ति शाहिद पुत्र घसीटू निवासी हरसौली तथा पारस शर्मा हरियाणा के अंबाला का रहने वला बताया गया। पुलिस ने बताया कि शराब माफिया हरियाणा से शराब की तस्करी करके क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। यह शराब आलू से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत पुलिस ने कई लाख रुपये बताई है।