{"_id":"59c563a64f1c1b20688b6137","slug":"51506108326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में किशोर ने किसान के 2.50 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में किशोर ने किसान के 2.50 लाख रुपये उड़ाए
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बैंक में किशोर ने किसान के 2.50 लाख रुपये उड़ाए
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दो किशोरों ने घुसकर एक किसान का ढाई लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। घटना का पता चलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी बदमाशों तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है। पीड़ित की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दोपहर करीब एक बजे रामराज थाने के गांव जीवनपुरी निवासी संजीव शर्मा पुत्र चैन सिंह अपने भाई प्रदीप के साथ मीरापुर के भारतीय स्टेट बैंक में आए थे। संजीव शर्मा ने बताया कि एक जमीन का बैनामा कराने के लिए उन्हें पांच लाख रुपये देने थे। संजीव शर्मा और प्रदीप शर्मा अपने साथ ढाई लाख रुपये एक कपड़े के थैले में लेकर बैंक में शाखा प्रबंधक कार्यालय में आकर बैठे थे। ढाई लाख रुपये अपने खाते से निकालने के लिए फार्म आदि भरने लगे। इसी दौरान मौका पाकर दो किशोर बैंक में शाखा प्रबंधक गीता सिंह के कार्यालय में घुस आए। एक बदमाश प्रबंधक के सामने बैठ गया, जबकि दूसरे किशोर ने दोनों भाइयों के पीछे रखा ढाई लाख रुपये के नोटों से भरा कपड़े का थैला उड़ा लिया। नोट चोरी करने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। कुछ ही मिनटों में पीड़ित किसान का ध्यान अपने बैग पर गया, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कस्बा इंचार्ज राजेंद्र गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक किशोर रुपये से भरा बैग चोरी कर शाखा प्रबंधक कार्यालय से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर संबंधित बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उधर, पीड़ित किसान ने बताया कि नोटों के बैग में उसकी रामराज के स्टेट बैंक, सहकारी बैंक की पासबुक, चेकबुक और केसीसी संबंधी आवश्यक कागजात भी थे। पीड़ित किसान संजीव शर्मा ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।