{"_id":"59c0218f4f1c1b2f688b5268","slug":"51505763727-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिंढावली मंदिर में चोरी, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिंढावली मंदिर में चोरी, लोगों ने किया हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिंढावली मंदिर में चोरी, लोगों ने किया हंगामा
तितावी (मुजफ्फरनगर)। ढिंढावली में स्थित रविदास मंदिर से रविवार रात चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। लोगों ने हंगामा कर घटना पर रोष प्रकट किया।
ढिंढावली के ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर दानपात्र को पड़ा देखा, तो मंदिर में चोरी की घटना का पता चला। दलित समाज के काफी लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर में चोरी और हंगामे की सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान रविदास मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि गांव के कुछ शराबी मंदिर पर रोजाना शराब पीकर हंगामा करते हैं। कई बार शराबी युवकों को रोका गया, लेकिन आरोपी गालीगल़ौज करते हैं। इस मामले में मंदिर कमेटी की ओर से तितावी थाने में अज्ञात में चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।