{"_id":"5cdc5e32bdec2207532a5ca2","slug":"41557945906-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में ग्रामीण हुआ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में ग्रामीण हुआ लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में ग्रामीण हुआ लापता
मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र में करीब पांच माह पूर्व नौकरी करने गया ग्रामीण संदिग्ध हालात में लापता हो गया। ग्रामीण को ले जाने वाले युवक ने भी घर लौटकर उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटनंगला निवासी बाला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति शिब्बा उर्फ शिवचरण को गांव का ही युवक विगत 15 जनवरी को महाराष्ट्र में 12 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर काम करने के लिए साथ लेकर गया था, तभी से पति से उसका लगातार संपर्क बना रहा, लेकिन पिछले दो माह से न तो शिब्बा का मोबाइल मिला और न ही उसके बारे में कोई खैर-खबर। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले पति को महाराष्ट्र ले जाने वाला युवक घर लौट आया, जिससे पति के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देते हुए पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।