{"_id":"5cc9e8a7bdec2207571f4223","slug":"41556736167-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी रियासत दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी रियासत दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी रियासत दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे रियासत को धरदबोचा। पैर में गोली लगने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के 13 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर मुठभेड़ की जानकारी ली। बदमाश बुढ़ाना मोड़ के पास लूटपाट की नीयत से खड़े थे।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अक्षय शर्मा बुधवार रात करीब ग्यारह बजे बुढ़ाना मोड़ के पास शामली रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी राहगीरों ने बताया कि आगे वैगनआर कार में कुछ संदिग्ध युवक है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो कार सवार बदमाश पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रियासत पुत्र इरफान काना निवासी गहराबाग खालापार तथा फरार हुए साथियों के नाम भूरा व नासिर निवासीगण मिमलाना रोड बताए। एसपी ने बताया कि तीनों शातिर लुटेरे हैं, जो यहां लूटपाट की नीयत से खड़े थे। रियासत पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन, भोपा, ककरौली आदि थानों में लूट, डकैती, चोरी, गोकशी के 13 मुकदमे दर्ज है। गत वर्ष ककरौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना में वह वांछित चला रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके पास से बरामद वैगनआर कार पर उत्तर प्रदेश और उसके नीचे दिल्ली रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट मिली है। ये बदमाश कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर वारदातों को अंजाम देते हैं। घायल बदमाश को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही थी।