फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्टेशन पर ममेरे भाइयों में मारपीट

स्टेशन पर ममेरे भाइयों में मारपीट

Mon, 29 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ममेरे भाइयों में मारपीट
स्टेशन पर ममेरे भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। महिला के प्यार के चक्कर में ममेरे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में फुफेरा भाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे कटने के लिए पहुंच गया। स्टेशन पर भी ममेरे भाइयों में मारपीट हो गई। हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।

उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते मंसूरपुर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता महिला से कोर्ट मैरिज कर लिया था। युवक के मेरठ निवासी मामा के लड़के का भी इस महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला को लेकर दोनों में विवाद रहने लगा। मंगलौर के युवक को रविवार की शाम को पता चला कि मेरठ निवासी उसके मामा का लड़का उसकी पत्नी के पास है। वह रात में ही अपनी पत्नी के घर पर पहुंचा। ममेरे भाइयों में महिला को लेकर मारपीट हो गई। गुस्से में फुफेरा भाई खतौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने पहुंच गया। मामा का लड़का भी स्टेशन पर पहुंच गया। स्टेशन पर भी ममेरे भाइयों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार को ममेरे भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed