{"_id":"5c76dbb2bdec220a742dbe19","slug":"41551293362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ से भागे लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानसठ से भागे लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ से भागेे लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे
मुजफ्फरनगर। जानसठ में जटवाड़ा नहर पुल पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागे दोनों लुटेरों को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बागोवाली बाईपास पर हुई मुठभेड़ में धर दबोचा। बदमाशों की गोली पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा को सीने पर लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से उनकी जान बच गई। वहीं, दोनों लुटेरे भी पैरों में गोलियां लगने से घायल हुए हैं। लुटेरों के कब्जे से फाइनेंस कंपनी से लूटे गए 2.90 लाख रुपये, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, तमंचे, कारतूस व कुछ अभिलेख बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
जानसठ के जटवाड़ा नहर पुल पर बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरों प्रवीण व कपिल को गिरफ्तार किया था। जबकि उनके दो साथी खरखौदा निवासी विमल और ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद निवासी मनीष फरार हो गए थे। फरार लुटेरों की सूचना पर नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बागोवाली बाईपास पर पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली टीम में शामिल एसआई रामवीर सिंह को सीने में लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों लुटेरों के पैरों में गोलियां लगने से लहूलुहान हो गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों के पास से 2.90 लाख रुपये नकद, तमंचा, कारतूस व बाइक के साथ ही कुछ अभिलेख भी बरामद हुए हैं। बरामद नकदी जानसठ में फाइनेंस कंपनी से लूटी गई धनराशि में से बची हुई है। जबकि बाइक भी लूट में ही इस्तेमाल की गई थी। बरामद किए गए अभिलेखों की जांच की जा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने भी मौके पर पहुंचकर पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की।