{"_id":"5c4a11dbbdec22521331f84f","slug":"41548358107-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की ट्यूबवैलों में तोड़ फोड़ व चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों की ट्यूबवैलों में तोड़ फोड़ व चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। चोरों ने गांव खेड़ीगनी और कुरावा के कई किसानों की ट्यूबवेलों के तालें तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं को जल्द खुलासा करने की मांग की है।
थाना फुगाना के गांव खेड़ीगनी और कुरावा के जंगल में बुधवार रात चोर ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों गांवों के करीब 12 किसानों के नलकूपों में जमकर तोड़फोड़ की। गांव खेड़ीगनी के किसान जयवीर, सुरेश, सुबोध, धर्मेंद्र, हरबीर, बिजेंद्र और ब्रह्मानंद ने बताया कि उनके नलकूप लुहसाना-कुरावा मार्ग पर पड़ते हैं। इस मार्ग पर फुगाना पुलिस कभी गश्त नहीं करती। फुगाना पुलिस की गश्त न होने के कारण इस मार्ग पर राहजनी की घटनाएं भी होती रहती है। चोरों ने उनकी ट्यूबवेल के ताले तोड़कर अथवा नकब लगाकर अंदर से केबिल, स्टार्टर, ऑपरेटर के अलावा विद्युत व खेती के उपकरण चुरा लिए। इसी मार्ग पर चोरों ने गांव कुुरावा निवासी कर्ण सिंह, श्यामपाल व मंगा की ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर बिजली और खेती के उपकरण चुरा लिए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने फुगाना पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर फुगाना का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से घायल किसान की मौत
छपार। थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी निवासी किसान भूषण पुत्र चमनलाल तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेत से गन्ना भरकर ला रहा था। रास्ते में ट्रॉली का पहिया नाली में गिरने से गन्ने लदी ट्राली पलट गई, जिसके नीचे दबकर भूषण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल किसान को नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। किसान के भाई दीपक शर्मा ने इस बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।