फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील्र क्लिप

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील्र क्लिप

Sun, 06 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील्र क्लिप
सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने मोबाइल से किशोरी की अश्लील क्लिप भी बना ली। पीड़ित के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन करीब एक माह पूर्व मार्केट गई थी। आरोप है कि मोहल्ला रामपुरी निवासी आकिब पुत्र मुमतयाज किशोरी को अगवा कर साजिद उर्फ भैय्या पुत्र ताहिर के कमरे पर ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल पर किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। किशोरी को घटना के बारे में बताने से मना करने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। किशोरी ने किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। इस बीच आरोपियों ने किशोरी की अश्लील क्लिप अपने परिचितों को दिखाना शुरू कर दिया। इस इस बीच घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को भी हो गई। किशोरी के भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात आनंदपुरी पेट्रोल पंप वाली गली से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed