फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी के परिजनों को थाने में पुलिस की नसीहत मिली

बेटी के परिजनों को थाने में पुलिस की नसीहत मिली

Sun, 25 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बेटी के परिजनों को थाने में पुलिस की नसीहत मिली
बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खतौली। नगर के एक कालोनी निवासी माता पिता व परिवार के लोगों के संग अपनी बेटी को साथ लेकर थाने में पहुंचे। परिजनों का कहना था कि उनकी पुत्री 16 साल की है। उसका किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी से शादी करने के लिए बेटी ने कई बार अपने हाथ की नस भी काट ली थी। प्रेमी ने उसे मोबाइल फोन लेकर भी दे रखा है, जिस पर वह घंटों तक अपने प्रेमी से बातचीत करती रहती है। अब बेटी घर के अंदर से पैसे भी चोरी करने लगी है, जिसको लेकर हम परेशान है। परिजनों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने परिजनों और उनकी बेटी से बातचीत की, तो मामला पारिवारिक निकला। इस पर इंस्पेक्टर ने परिजनों को इस मामले को रिश्तेदारों और अपने लोगों के बीच ही सुलझाने की नसीहत दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने परिजनों को थाने से चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed