{"_id":"5bf44e3abdec2269bd06b65f","slug":"41542737466-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, युवक गंभीर
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
शाहपुर। मोहल्ला ठठेरान निवासी यामीन ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर उसका बेटा अमजद घर के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय मोहल्ला कस्सावान निवासी युवक वहा पहुंचा और राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ करते हुए उन पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। अमजद ने आरोपी को छेड़छाड़ करने से रोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने कई साथियों के साथ दोबारा मोहल्ले में पहुंचा और घर के बाहर खड़े अमजद पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियारों से भी हमला किया गया, जिससे अमजद गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक को कस्बे के एक हॉस्पिटल में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।