फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पकड़े गए युवक को छोड़ भागे पुलिस कर्मी

पकड़े गए युवक को छोड़ भागे पुलिस कर्मी

Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए युवक को छोड़ भागे पुलिस कर्मी
मुजफ्फरनगर। सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने बुधवार को कचहरी परिसर में कई वारदातों में शामिल रहे एक युवक को पकड़ लिया। उसे लेकर चलने लगे तो वह चलती गाड़ी से ही कूद गया और एनकाउंटर करने शोर मचाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो पुलिसकर्मी उसे वहीं छोड़ रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक निवासी युवक कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। बुधवार को आरोपी किसी मामले में तारीख पर कचहरी में पेशी पर आया हुआ था। इसकी भनक लगने पर सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी आरोपी को दबोचने की कवायद में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय युवक जैसे ही कचहरी परिसर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जैसे ही पुलिसकर्मी उसे लेकर वहां से चलने लगे तो वह धक्का-मुक्की कर चलती गाड़ी से कूद गया और पुलिस पर एनकाउंटर में गोली मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ जुटती देख कार सवार सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी उसे वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस कर्मी क्राइम ब्रांच से जुड़े हुए बताए जा रहे है। उधर, इस संबंध में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह सीसी टीवी फुटेज आदि निकलवा कर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed