फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगा आरोपी की हत्या की हो सीबीआई जांच

दंगा आरोपी की हत्या की हो सीबीआई जांच

Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दंगा आरोपी की हत्या की हो सीबीआई जांच
रामदास के हत्या की हो सीबीआई जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव कुटबा में हुई दंगा आरोपी रामदास की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने डीजीपी के साथ ही एसएसपी को भी पत्र भेजकर कर इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता ने दंगा आरोपियों के साथ ही दंगा पीड़ितों व गवाहों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने की भी मांग की है।

शाहपुर के गांव कुटबा में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हुई आठ लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामदास उर्फ काला पुत्र खजान की शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामदास के भाई ने मामले में दो बाइकों पर सवार छह अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दंगा आरोपी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस अब तक कोई भी ठोस सुबूत नहीं पा सकी है। इसी बीच सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन बालियान ने डीजीपी के साथ ही एसएसपी को भी पत्र भेज कर बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी रामदास की मौत हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है, जिसमें कथित तौर से बेकसूर लोगों को फंसाते हुए घटना का सियासी लाभ लेने का प्रयास किया जा सकता है, ताकि अमन-चैन लौट रहे जनपद में फिर से दो समुदायों के बीच वैमनस्यता उत्पन्न की जा सके। वारदात की सीबीआई से जांच कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने दंगा पीड़ितों के साथ ही गवाहों व आरोपियों की भी सुरक्षा किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed