फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला ने खुद को गोली से उड़ाया

महिला ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 06 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला ने खुद को गोली से उड़ाया
महिला ने खुद कनपटी पर गोली मारकर जान दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में किराए के घर में रहने वाली महिला ने शनिवार दोपहर तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। महिला करीब दो साल पूर्व मानसिक तनाव का शिकार हुई थी, जिसका काफी समय तक उपचार भी चला था। प्रथम दृष्टया जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की ही बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की आशंका के चलते पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी कोमल (30) पुत्री राजपाल की शादी भोपा के गांव नन्हेड़ा निवासी विकास पुत्र भरतवीर से करीब दस साल पूर्व हुई थी। दोनों के एक बेटा आर्यवीर (7) साल है। विकास शहर की एक पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी निवासी विकास गुप्ता के मकान में किराए पर रहता है। शनिवार सुबह विकास ड्यूटी पर चला गया था, जबकि बेटा आर्यवीर स्कूल गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे घर में अकेली कोमल ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी लहूलुहान लाश कमरे में स्थित बेड पर पड़ी मिली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। कोमल की मां सुधा देवी व भाई विपुल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। करीब दो साल पूर्व कोमल मानसिक तनाव का शिकार हुई थी, जिसका लंबे समय तक उपचार भी चला था। मामले में फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

कमरे की स्थिति संदिग्ध, हत्या की भी आशंका
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में जिस कमरे में कोमल की लहूलुहान लाश मिली, उसकी स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। बेड पर सिरहाने की तरफ शीशा रखा हुआ था, जिसके पास ही कुछ केले पड़े थे। वहीं, लाश के दोनों तरफ बेटे की स्कूल ड्रेस का एक-एक मोजा पड़ा हुआ था। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसे गोली दाहिनी कनपटी पर लगी थी, जो बायीं ओर से बाहर निकल गई थी। जिस तमंचे से गोली चली, वह लाश के दाहिनी ओर पड़ा था, लेकिन महिला का दाहिना हाथ ठोड़ी के नीचे था। वहीं, बाएं हाथ की उंगलियों में भी खून लगा हुआ था, जो आत्महत्या के इस तरह के मामले में अमूमन नहीं होता। वहीं, महिला के कमरे का दरवाजा भी पूरी तरह से खुला पड़ा था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है, लेकिन हत्या की आशंका में इस दिशा में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed