फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जैन मुनि वीडियो वायरल का प्रकरण

जैन मुनि वीडियो वायरल का प्रकरण

Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि वीडियो वायरल का प्रकरण
जैन मुनि के साथ युवती का एक और वीडियो वायरल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि नयन सागर महाराज का युवती के साथ 14 अप्रैल का एक और वीडियो वायरल हुआ है। युवती 14 अप्रैल की शाम सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वहलना मंदिर में ही मौजूद थी। खतौली की धर्म बचाओ संघ ने प्रेस को जारी बयान में इस वीडियो वायरल की पुष्टि की है।

जैन समाज की ओर से गठित धर्म बचाओ संघ के सुशील जैन, पंकज जैन, ऋषभ जैन आदि ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि 14 अप्रैल का दिन शनिवार था। 23 जून का सीसीटीवी फुटेज जो 28 जुलाई को वायरल हुआ, उस दिन भी शनिवार था। इन दोनों फुटेज की समानता से स्पष्ट हो रहा है कि युवती प्रत्येक शनिवार को महाराज के पास आती रही है। इसमें जो समय की समानता है, वह बिल्कुल 23 जून व 14 अप्रैल का लगभग समान है। युवती ने अपने बयान में जो कि सहारनपुर प्रेस कांफ्रेंस में दिए, जिसमें युवती कह रही है कि 14 अप्रैल को अनुपम जैन द्वारा मुझे एक घंटा कमरे में बैठने का टारगेट दिया गया। मैं एक घंटा कमरे में बैठकर वापस रुड़की चली गई थी। जबकि 14 अप्रैल की फुटेज में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवती पूरी रात वहीं पर थी और यह उसका साप्ताहिक कार्यक्रम था। युवती वीडियो वायरल से पूर्व अपने घर खतौली में लगातार आती जाती रही व फोन पर बात करती रही। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की तुरंत उसी दिन हॉस्टल से गायब हो गई और तीन दिन इंतजार करने के बाद परिजनों द्वारा 31 जुलाई को जैन मुनि के विरुद्ध बहादराबाद हरिद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट लिखवाने के बाद युवती अचानक प्रकट हुई। महाराज को क्लीनचिट देकर गायब हो गई। इसके बाद जैन समाज ने एडीजीपी मेरठ से मिलकर महाराज के विरुद्ध तहरीर दी. तो युवती सहारनपुर में प्रकट हुई और मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए शासन व प्रशासन को गुमराह किया, जबकि उसके बयान में कोई समानता नहीं है। एक तरफ युवती अपने परिवार से अपनी जान का खतरा बता रही है, दूसरी तरफ अपनी तहरीर में पता खतौली अपने घर का दे रही है। इस सबको देखते हुए यह लगता है कि युवती व महाराज आपस में मिले हुए हैं और युवती आज भी उसके किसी परिचित के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed