फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
रतनपुरी/खतौली/जानसठ। खतौली-बुढाना मार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय घायल उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर गांव घनश्यामपुरा तिराहा के निकट करीब 45 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बुढ़ाना की ओर से तेज गति से आ रही इंडिका कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बस स्टैंड और जाहरवीर की महाड़ी पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से पहचान के लिए कोई कागज नहीं मिल सका। इस पर पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गांव ढांसरी निवासी कालूराम पुत्र मलखान सिंह अपने रिश्तेदार इलम सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी रहमापुर, मेरठ के साथ बाइक से रहमापुर जा रहा था। जटवाड़ा गंगनहर पुल क्रासिंग पर जानसठ की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed