{"_id":"5b2aa3d64f1c1bac6e8b8f51","slug":"41529521110-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटा, पति तीन बार तलाक बोलकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटा, पति तीन बार तलाक बोलकर फरार
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में पत्नी के साथ मारपीट
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मायके में पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में विवाहिता घायल हो गई। आरोप है कि पति अपने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की ओर से पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी इस्लाम ने अपने पुत्री रेशमा का निकाह मवाना निवासी प्रवेश पुत्र शमीम के साथ किया था। उसका पति प्रवेश मायके गांव सराय रसूलपुर में अपने पत्नी रेशमा को लेने के लिए आया था। आरोप है कि पति ने अपनी ससुराल वालों से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया। गुस्साए पति ने रेशमा को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पति प्रवेश अपने विवाहिता पत्नी को तीन बार तलाक तलाक कहकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की ओर से थाने में पति प्रवेश व गांव के ही रिश्तेदार गुफरान व नोमान के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचक एसआई सुनील नागर ने बताया कि घायल रेशमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पति का कहना है कि उसने तीन बार तलाक तलाक नहीं कहा है। पत्नी व ससुरालवाले उस पर गलत आरोप लगा रहे हैं। एसआई ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।