फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंपति पर हमला, तीन पर केस दर्ज

दंपति पर हमला, तीन पर केस दर्ज

Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दंपति पर हमला,  तीन पर केस दर्ज
दंपति पर हमला
विज्ञापन

भोपा। खेत पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट करने वाले तीन भाइयों के विरुद्ध महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। ककराला के सुंदर पाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पत्नी के साथ खेत की मेढ़ पर खड़े पॉपुलरों की छंटाई कर रहा था। अमित, मोनू व रविपाल ने पत्नी के साथ लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उसने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया।
किशनपुर में 19 को आएंगे जयंत चौधरी
भोपा। गांव किशनपुर में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन 19 फरवरी को होगा। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और मुख्य वक्ता पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी रहेंगे। रालोद जिला अध्यक्ष अजित राठी ने टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। कस्बे में चौधरी कालूराम के आवास पर बैठक भी हुुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कृष्णपाल राठी, मनोज बिन्नू, हासिम रजा, रविंद्र प्रधान, सुक्रमपाल, राजीव कुमार, विरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, असगर अली, हरपाल सिंह मौजूद रहे। बेलड़ा में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी इसी बाबत लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन

वाहनों का चालान किया
तितावी। बघरा बस स्टैंड पर सीओ कालू सिंह ने थानाध्यक्ष सूबे सिंह के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें वाहनों की लंबी कतार लग गई। गहनता से तलाशी भी ली गई। इस दौरान टाटा 407 समेत कई वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed