फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB uncovers case of animal cruelty at Nepal border; nine goats found dead

Champawat News: नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पशु क्रूरता का मामला पकड़ा, नौ बकरी मृत मिलीं

Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
SSB uncovers case of animal cruelty at Nepal border; nine goats found dead
एसएसबी की ओर से नेपाल सीमा में बरामद बकरी। 
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के डडेलधुरा क्षेत्र से शारदा नदी पार कर चूका में एक पिकअप में बेरहमी से ठूंस कर लाई जा रही 40 बकरियों में सात बकरियों के मृत मिलने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसबी ने रात में पेट्रोलिंग के दौरान वाहन पकड़ा तो उसमें क्रूरता से ठूंसी बकरी मिलने पर तत्काल वाहन सवार सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसएसबी ने मय माल आरोपियों को पुलिस को सुपुर्द किया। पशुओं का पशु चिकित्साधिकारी से चेकअप कराया गया। कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि एसएसबी की के एसआई चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की रात करीब 9:10 बजे चूका रूपालीगाड़ के पास संदेह होने पर पिकअप संख्या यूके06 सीसी1495 को रोका। जांच करने पर पिकअप में बेरहमी से ठूंसी 40 बकरियां मिलीं, जांच करने पर पिकअप के अंदर ही सात बकरी मृत थी। इस पर एसएसबी ने वाहन सवार उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के पूरन पुर निवासी मो. शकील, मोहम्मद सफीक, खटीमा के फईम , टनकपुर के अंबेडकर निवासी सुरेश, नेपाल के डडेलधुरा निवासी राजेंद्र बहादुर, सुरेंद्र बहादुर जौहार को मय माल पकड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मय माल पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। ठूलीगाड़ चौकी इंचार्ज एसआई हरीश पुरी ने बताया कि जांच जारी है। इधर, एसएसबी के एसआई सिंह ने बताया कि वाहन में एक के ऊपर एक बकरियों को ठूंसा गया था। पशु क्रूरता का इस तरह का पहला मामला सीमा पर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed