फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Body of a young man found hanging from a ceiling fan in a room

Haridwar News: कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a ceiling fan in a room
झीवरहेड़ी गांव में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह उसे काम पर बुलाने पहुंचे परिचित ने कई बार आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से अंदर झांकने पर युवक का शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लक्सर झीवरहेड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय शेखर गांव में रहकर घरों में पुताई का काम करता था। बताया गया कि मंगलवार रात वह काम से घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह उसके साथ काम करने वाला एक युवक उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिचित ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर देखा तो शेखर का शव पंखे से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर शव नीचे उतारा। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed