{"_id":"5a8081894f1c1b8f268b95c2","slug":"41518371209-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईमाता पर डंडा मारकर बच्ची को मारने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोईमाता पर डंडा मारकर बच्ची को मारने का मामला
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गांव पुट्ठा के प्राइमरी स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने रसोई माता, अध्यापिकाओं और गांव की महिलाओं को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। साथ ही कलमबंद बयान दर्ज किए।
पुट्ठा गांव निवासी संगीता पत्नी राजन ने एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी है कि तीन माह पूर्व स्कूल में रसोई माता ने उसकी बच्ची के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पीड़िता ने रसोई माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने पुलिस को इस मामले की जांच पड़ताल करने के आदेश दिए थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को पुलिस ने स्कूल की रसोई माता, अध्यापिकाओं समेत गांव की महिलाओं को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। ग्रामीणों का कहना है कि संगीता की बच्ची की मौत बीमारी से हुई थी। उसका आरोपी बिल्कुल निराधार है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।