{"_id":"5a5bae2f4f1c1b91268b4600","slug":"41515957807-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा कर विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगा कर विवाहिता की हत्या का प्रयास
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या की कोशिश
चरथावल। अतिरिक्त दहेज की मांग करने पूरी न होने पर विवाहिता के गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता के भाई ने पति, सास, देवर, ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद सहारनपुर के देवबंद निवासी मोहसिन ने बताया कि उसकी बहन महजबीन का निकाह चार वर्ष पूर्व ग्राम कुटेसरा के अनीस के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग होने लगी थी। बीच अंतराल में ससुरालियों को कई बार दस-दस हजार रुपये दिए गए, लेकिन बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति अनीस, सास, देवर तस्लीम व ननद आसमीन ने मारपीट के बाद महजबीन को गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे ससुराल से लाए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन प्रारंभ कर दी है।