फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टंढेडा से गायब बच्ची बरामद

टंढेडा से गायब बच्ची बरामद

Sun, 24 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
टंढेडा से गायब बच्ची बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोपा। टंढेड़ा गांव से गायब हुई बच्ची भोपा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी से मिली है। बच्ची घर के बाहर से गायब हुई थी। ककरौली पुलिस बच्ची को बरामद कर अपने साथ ले गई। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी नौमान की 15 माह की बेटी अलिना शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने बच्ची के गुम होने की सूचना ककरौली पुलिस को भी दे दी थी। पुलिस व परिजन बच्ची की तलाश में लगे हुए थे। पुलिस ने बच्ची को थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी से बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि नन्हेड़ी निवासी एक महिला व उसकी बेटी शुक्रवार को किसी कार्य से टंढेड़ा गांव गई थी, जो कि शनिवार की सुबह घर लौट रही थी। उन्हें बच्ची अलिना रास्ते में रोती हुई मिली और वो उसे अपने साथ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed