फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 का ब्लड टेस्ट, एक में मिला मलेरिया

40 का ब्लड टेस्ट, एक में मिला मलेरिया

Sat, 23 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
40 का ब्लड टेस्ट, एक में मिला मलेरिया
40 का ब्लड टेस्ट, एक में मिला मलेरिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जीवना में वायरल और टाइफाइड के बाद अब एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बुखार को लेकर दहशत में आए ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को गांव में लगी एंबुलेंस के जरिये करीब 14 व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय के फीवर वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां इनका उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने फिलहाल गांव को रिक्स क्षेत्र में शामिल किया है। ग्रामीणों को स्वच्छता और नियमित उपचार की सलाह दी गई है।

मंसूरपुर के गांव जीवना में एक माह से ग्रामीण बुखार को लेकर दहशत में जी रहे हैं। बुखार से तीन लोगों की मौत के बाद गांव में महामारी फैलने की आशंका से भयभीत ग्रामीण घरों में दुबक गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव पर नजर बनाए हुए हैं। गांव में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल को अलर्ट किया गया है। बीते दो दिनों में 20 से अधिक मरीजों को फीवर वार्ड में भर्ती कराया जा चुका है। गांव में रोगियों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। सीएमओ ने गांव में वायरल और टाइफाइड होने की पुष्टि की है। शुक्रवार को कैंप लगाकर गांव में 40 लोगों को ब्लड सैंपल लेकर जांच पड़ताल की गई। जिनमें एक व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण मिले हैं। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भी गांव से 108 और 102 एंबुलेंस के माध्यम से शुक्रवार को 14 और वायरल, टाइफाइड के मरीजों को भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। 24 घंटे नजर रखी जा रही है। गांव में एक व्यक्ति को मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके बाद गांव में अधिक सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed