फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा-Meerut

मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा-Meerut

Tue, 12 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा-Meerut
मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश भगाने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बदमाशों की बाइक और पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव भैंसी नाले के पास बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश फायरिंग करते हुए नाले की पटरी के रास्ते से सराय रेलवे फाटक की ओर भाग निकले। पीछा करने पर रास्ते में बाइक छोड़कर भाग निकले। एक बदमाश को भागते हुए गांव नावला मार्ग पर जंगल में घेर लिया। पुलिस की गोली भागते हुए बदमाश के पैर में लगी। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पावली खुर्द निवासी कल्लू उर्फ सुल्तान पुत्र सलीम बताया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कल्लू ने 28 जून को नेहरुनगर कालोनी में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में फरार बदमाश जान मोहम्मद व अपने अन्य साथियों के साथ दिनदहाड़े 1.54 लाख रुपए की डकैती डाली थी। इसके एक सप्ताह पूर्व इन बदमाशों ने सरधना में गन्ना सोसाइटी में घुसकर 11 लाख रुपये की लूट की थी। शातिर दोनों बदमाश उसी दिन से फरार थे। डीआईजी ने दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed