फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी को अगुवा कर दुष्कर्म करने वाले के दस वर्ष के कारावास की सजा

किशोरी को अगुवा कर दुष्कर्म करने वाले के दस वर्ष के कारावास की सजा

Thu, 24 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगुवा कर दुष्कर्म करने वाले के दस वर्ष के कारावास की सजा
किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाले युवक को दस वर्ष का कारावास और 20 हजार रुपये जर्माना की सजा सुनाई है। अपहरण में सहयोग करने वाली महिला समेत दो को भी सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार खतौली कोतवाली पर क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 13 जून 2010 यह मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जिसको पड़ोसी नरेंद्र के यहां रहने वाला उसका भांजा राहुल बहला फुसला कर ले गया। पुलिस ने 20 जून को मेरठ के एक होटल से किशोरी बरामद कर राहुल को गिरफ्तार किया था। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान के अनुसार इस मुकदमें में राहुल, पूनम, नरेंद्र , जितेंद्र व सोनू को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे ओमवीर सिंह की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-एक में हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीताराम आर्य ने सात गवाह और सबूत कोर्ट में पेश किए। न्यायाधीश ने दोनो पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त राहुल को अपहरण कर दुराचार करने और पूनम, नरेंद्र को किशोरी का अपहरण करने में सहायता करने का दोषी करार देते हुए राहुल को दस साल के कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना तथा नरेंद्र, पूनम को पांच साल के कारावास, दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जितेंद्र, सोनू को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed