फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अधिवक्ता की पत्नी से बाइकर्स ने लूटी चेन

अधिवक्ता की पत्नी से बाइकर्स ने लूटी चेन

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी से बाइकर्स ने लूटी चेन
अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के वकील रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार एक युवक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे गऊशाला रोड से होते हुए फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी अधिवक्ता बीके त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी त्यागी सोमवार शाम नई मंडी में खरीदारी करने गई थी। अधिवक्ता का कहना है कि खरीदारी कर लौटते समय जब महिला वकील रोड पर पूर्व सभासद आशु गुप्ता के मकान के सामने पहुंची, तो वहां पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर भोपा रोड जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही अधिवक्ता की पत्नी उन्हें रास्ता बताने लगीं, बाइकर्स ने झपट्टा मारकर करीब तीन तोले सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पास ही खड़े एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया, लेकिन बाइकर्स गऊशाला रोड होते हुए भाग निकलने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस अब घटनास्थल व आसपास क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed