फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिमलाना रोड पर प्रेमी युगल को लेकर बखेड़ा

मिमलाना रोड पर प्रेमी युगल को लेकर बखेड़ा

Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिमलाना रोड पर प्रेमी युगल को लेकर बखेड़ा
मिमलाना रोड पर प्रेमी युगल को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर तीन माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर चुके प्रेमी युगल को लेकर जमकर बखेड़ा हुआ। प्रेमिका ने अपने पिता व भाइयों समेत अन्य परिजनों पर तीन माह तक घर में बंधक बनाकर रखने और सूचना पर पहुंचे प्रेमी संग मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिस पर पुलिस ने पिता समेत चार परिजनों को हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर कोतवाली में भी देर शाम तक हंगामा चलता रहा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पूर्व प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर लिया था, जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर पर ही रह रहे थे। पीड़ित युवती का कहना है कि उसी समय किसी तरह परिजनों को कोर्ट मैरिज की जानकारी मिल गई, जिस पर उन्होंने उसे घर में ही बंधक बना लिया। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को उसने किसी तरह मोबाइल से प्रेमी को खुद को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। इस पर प्रेमी शाम युवती के घर जा पहुंचा। वहां युवती के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। प्रेमी को बचाने का प्रयास करने पर युवती के साथ भी जमकर मारपीट करते हुए उसे फिर से एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां से युवती ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न केवल युवती को बंधनमुक्त कराया, बल्कि घायल प्रेमी को भी ले जाकर जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया। वहीं, मौके से युवती के पिता व तीन भाइयों को भी हिरासत में ले लिया गया। शाम को पीड़ित युवती ने परिजनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले को लेकर शनिवार को दिन भर दोनों पक्षों का थाने में जमावड़ा रहा। द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed