फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हादसे के बाद बीचबचाव कर रहे युवक को धुना

हादसे के बाद बीचबचाव कर रहे युवक को धुना

Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बीचबचाव कर रहे युवक को धुना
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जड़ौदा कट के निकट शनिवार रात कार-ट्रक की भिड़ंत के बाद विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने पर बाइक सवार युवक की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे के नरा-जड़ौदा कट पर शनिवार देर रात ट्रक व कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के चालक-क्लीनर की कार सवार दूसरे वर्ग के लोगों के साथ कहासुनी हो गई, जिससे हाईवे पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान मेरठ की तरफ से बाइक पर आ रहे शहर के एकता विहार कॉलोनी निवासी जाकिर नामक युवक ने हाईवे पर झगड़ा होता देख बाइक रोक ली और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। आरोप है कि इससे आक्रोशित ट्रक चालक-क्लीनर के साथ ही आसपास के लोगों ने भी जाकिर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। घटना की सूचना पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को शांत किया। इसके बाद घायल जाकिर को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जाकिर ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मंसूरपुर संजीव कुमार का कहना है कि हादसे के बाद हुए विवाद में बाइक सवार के साथ मारपीट की गई है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed