फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अफसर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की अभद्रता

अफसर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की अभद्रता

Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अफसर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की अभद्रता
अधिकारी पर कर्मचारी से अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अपने विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से अभद्रता कर दी। कर्मचारी एक फाइल लेकर हस्ताक्षर कराने के लिए उनके पास गया था। आरोप है कि अफसर ने उसे धमकाकर केबिन से भगा दिया। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों और कर्मचारी संगठनों से मामले की शिकायत की है।
विकास भवन में स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संसार सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को कार्यालय की महिला वरिष्ठ लिपिक ने संसार सिंह को एक फाइल देकर हस्ताक्षर कराने के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार के केबिन में भेजा था। संसार ने बताया कि उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया तो वह लौट आए। लिपिक ने फाइल को जरूरी बताते हुए दोबारा भेज दिया। आरोप है कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उसे दोबारा केबिन में देखते ही आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा कि वह केबिन में कैसे घुस गया। आरोप है कि उसे धमकाते हुए केबिन से बाहर निकाल दिया। संसार का कहना है कि अधिकारी की अभद्रता से उसे मानसिक आघात पहुंचा है। उसने उच्चाधिकारियों के साथ ही चतुर्थ श्रेणी तथा अन्य कर्मचारी यूनियनों से लिखित में शिकायत की है। संसार ने बताया कि कर्मचारी नेताओं ने अफसरों को इस मामले से अवगत कराने की बात कही है। उधर, इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कार्यालय से उठकर चले गए।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी हुआ था विवाद
जिले में तैनात रहे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड के व्यवहार को लेकर भी विवाद रहा था। समाज कल्याण विभाग के लिपिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा उन्हें पुलिस से पकड़वाने के मामले में उनके खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन किया था। भरत लाल गौंड पर समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त चार्ज था। कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए उनसे चार्ज हटा दिया गया था। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले उनका जिले से तबादला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed