{"_id":"5c671147bdec2273934e1cf5","slug":"31550258503-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला राई में सरेशाम महिला की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगला राई में सरेशाम महिला की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला राई में सरेशाम घर में घुसकर वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भतीजे पर है, जो फरार है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी रईसा (65) पत्नी सलामतुल्ला शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर पर अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनका भतीजा घर में घुसा और माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष त्यागी व एसएसआई मनोज चाहल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा करते हुए पुलिस को लाश को कब्जे में लेने से रोक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष से गांव बसीकलां प्रधान याकूब भी अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और पुलिस की लापरवाही से हत्या होने का आरोप लगाते हुए हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी होने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सदर रिजवान अहमद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सुबूत संकलित किए। देर रात हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कर लाश को मोर्चरी भेजा जा सका। देर रात तक परिजन घटना की तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
35 बीघा जमीन पर थी नजर
गांव नंगला राई निवासी रईसा के शौहर सलामतुल्ला के नाम करीब 35 बीघा जमीन थी, जो उनकी मौत के बाद रईसा के नाम पर आ गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक व उसके परिजनों की निगाह उक्त जमीन पर टिकी हुई थी। इसके चलते करीब तीन माह पूर्व आरोपियों ने विधवा की जमीन में बोई हुई आलू की फसल भी बर्बाद कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला पारिवारिक होने के चलते आरोपियों को हिरासत में लेते हुए थाने से ही जमानत दे दी थी।