{"_id":"5c154ce7bdec2253a326e7ce","slug":"31544899815-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर हत्याकांड खुलासा में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर हत्याकांड खुलासा में पुलिस के हाथ खाली
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खतौली। फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड में पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले एक तांत्रिक की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की नौ नवंबर की शाम सात बजे बदमाशों ने हत्या कर डाली थी। पुलिस उसी दिन से हत्यारों की तलाश में जुटी है। हत्याकांड के खुलासा को लेकर क्राइम ब्रांच टीम भी लगी है। फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े कई लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस नगर के एक तांत्रिक को तलाश कर रही है। जिसका फाइनेंसर के साथ पैसों का लेनदेन चलता था। वह तांत्रिक अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।