{"_id":"5bf44e47bdec2269407f088b","slug":"31542737479-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग के लिए ले जाई गई गाड़ी कब्जाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुकिंग के लिए ले जाई गई गाड़ी कब्जाई
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुकिंग के लिए ले जाई गई गाड़ी कब्जाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी अकरम ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई बोलेरो पिकअप चलाता है। पीड़ित के अनुसार, अंबा विहार निवासी शारिक उसकी गाड़ी को दो नवंबर को बुकिंग पर ले गया था, लेकिन इसके बाद से आरोपी ने अब तक गाड़ी नहीं लौटाई है। कई बार कहने के बावजूद आरोपी गाड़ी देने में आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करंट से झुलसा युवक, मेरठ रेफर
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव लखान निवासी लोकेश विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करता है। सोमवार शाम के समय वह शटडाउन लेकर तितावी में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बैंक फ्रॉड के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के नयागांव निवासी किसान के बैंक खाते से करीब एक साल पूर्व हुई लाखों की धोखाधड़ी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अंकित विहार निवासी अजय यादव के घर पर सोमवार शाम कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं। शहर कोतवाली के एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी कराकर इसकी सूचना भी सबको दे दी गई है।