{"_id":"5bec73acbdec2269556aab1a","slug":"31542222764-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजी, युवक को नोटिस भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजी, युवक को नोटिस भेजा
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो भेजी
जानसठ। पुलिस द्वारा हर थाने में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे जाने से खलबली मची हुई है। जानसठ पुलिस ने एक युवक को इस मामले में नोटिस भेजा है।
पुलिस को लोगों से संपर्क बढ़ाने व विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा हर थाने में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। अधिकारियों के आदेश का पालन करने के चक्कर में इस ग्रुप में अधिकतर युवाओं को जोड़ दिया गया है। कई युवकों ने आपत्तिजनक मेसेज और वीडियो भेजकर पुलिस महकमे की छवि को खराब करने की कोशिश की। इंस्पेक्टर आरवी कौल ने गांव गढ़ी निवासी युवक को नोटिस भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह ग्रुप इसलिए बनाया गया है कि लोग पुलिस से जुड़े रहे तथा अपनी बात आसानी से पुलिस तक पहुंचा सके।