{"_id":"5bd7567fbdec22077547a037","slug":"31540839039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर में रखा छह कुंतल मावा नष्ट कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड स्टोर में रखा छह कुंतल मावा नष्ट कराया
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुर्गा आईस फैक्ट्री गौशाला में छापा मारकर कोल्ड स्टोर में रखे छह क्विंटल खराब मावा नष्ट कराते हुए 35 क्विंटल मावे को जब्त कर लिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, डॉ. विकास कुमार, कृष्ण कुमार ने सोमवार को दुर्गा आईस फैक्ट्री गौशाला पहुंची। फैक्ट्री में 41 क्विंटल मावा कोल्ड स्टोर में रखा मिला। बताया गया कि यह मावा आढ़तियों का रखा है। सभी को मौके पर बुलाया गया। छह क्विंटल मावा फफूंद लगा मिला। उसे नष्ट करा दिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि 35 क्विंटल मावा जब्त कर कोल्ड स्टोर में रखवा दिया गया है। नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। कोल्ड स्टोर मालिक को ताकीद किया गया कि जब तक जांच रिपोर्ट न आ जाए तब तक मावे की बिक्री न हो। मावा आढ़ती छोटन लाल, सीताराम, कंवरसैन, ओमपाल, अंकुर के पास से मावे के नमूने लेकर जांच को भेजे गए। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि मावे के भंडारण के लिए गंदे कंटेनरों का इस्तेमाल न करें।