फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी की पहचान

मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी की पहचान

Thu, 25 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी की पहचान
छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी की तलाश
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। छह साल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फेल होने के बाद टावर पर लगे वायरलेस कैमरे से आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी उत्तराखंड निवासी है।
कस्बे के एक मोहल्ले की छह साल की छात्रा मंगलवार दोपहर स्कूल में मिड-डे मील नहीं बनने के कारण घर पर भोजन करने गई थी, लेकिन रास्ते से ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे बच्ची बदहवास हालत में कस्बे के हाईवे बाईपास के निकट एक खेत में राहगीर दंपति को रोते हुए मिली थी, जिन्होंने पास ही खेत में काम कर रहे एक युवक के सहयोग से बच्ची को उसके घर पहुंचाया था। पुलिस ने बच्ची को पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देख मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह के साथ ही विधायक प्रमोद उंटवाल व भाजपा नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। उधर, नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूखी ने भी छात्रा के आरोपी के बारे में बताने वाले को 51 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की थी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने बच्ची के दादा की तहरीर पर अपहरण व दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए रात से ही नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीसी कैमरों की फुटेज चेक की थी, लेकिन उक्त फुटेज में कुछ नहीं मिला। बुधवार को पुलिस ने नगर पंचायत के टावरों पर लगे वायरलेस कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान कर लेने का दावा किया, जो उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी उत्तराखंड के एक गांव का रहने वाला है, जो मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर लगातार दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत स्थिर
पुरकाजी। छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed