{"_id":"5b4cf43c4f1c1b3a748b52d4","slug":"31531769916-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भलवा की युवती थाने पहुंची, कोर्ट में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव भलवा की युवती थाने पहुंची, कोर्ट में भेजा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में युवती के बयान दर्ज होने के बाद होगी कार्रवाई
जानसठ। एक गांव से दो माह पूर्व दूसरे समुदाय के प्रेमी संग फरार हुई युवती का पुलिस ने मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा। युवती के फरार होने पर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी।
एक गांव से दो माह पूर्व दलित युवती को दूसरे समुदाय का 4 बच्चों का पिता बहला फुसलाकर भगा ले गया था। घटना को लेकर दोनों समुदायों में तनाव बना हुआ था। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस व पीएसी बल लगा दिया था। दलित युवती की बरामदगी को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। सीओ एसकेएस प्रताप ने पुलिस टीम बनाकर युवती को बरामद करने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार को युवती थाने में पहुंची। युवती ने इंस्पेक्टर प्रेमसिंह राणा को इलाहाबाद हाईकोर्ट का हवाला देते हुए मुजफ्फरनगर कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने की बात कही। युवती के थाने में पहुंचने की खबर लगते ही उसके परिजन व ग्रामीण वहां पर पहुंचे। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत युवती को कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान देने के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही की जाएगी।