फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी को कारखाने में खींचकर किया गैंगरेप

किशोरी को कारखाने में खींचकर किया गैंगरेप

Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को कारखाने में खींचकर किया गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। शहर के बाहरी इलाके में दुकान से सामान लाने के लिए निकली किशोरी को तीन युवकों ने फर्नीचर कारखाने में खींच लिया और नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया। परिजनों को तलाश के दौरान किशोरी बदहवासी और नशे की हालत में कारखाने के पास मिली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक किशोरी बृहस्पतिवार देर शाम घर से कुछ सामान लाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। परिजनों ने रात तक तलाश के बावजूद किशोरी के नहीं मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर डायल-100 ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तलाश के दौरान देर रात करीब ढाई बजे उक्त किशोरी परिजनों को क्षेत्र के ही एक फर्नीचर कारखाने के निकट बदहवास और नशे की हालत में मिली, जिसे परिजन घर ले गए। वहां पूछताछ में किशोरी ने हालत ठीक होने पर क्षेत्र के तीन युवकों पर खुद को कारखाने में खींचकर नशे का इंजेक्शन दिए जाने के बाद गैंगरेप किए जाने की बात कही। किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वे तत्काल आरोपी युवकों के घर पहुंचे, लेकिन वे घर से नदारद मिले।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह तक यह मामला लोकलाज के डर से परिजन दबाए रहे। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कवायद शुरू कर दी। शाम तक भी पीड़ित परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। मामले में एसआई राजेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को इस तरह की घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद डायल-100 मौके पर भी पहुंची थी। लेकिन इसके बाद से अब तक मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर अथवा सूचना उन्हें नहीं दी गई है। तहरीर अथवा शिकायत आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed