{"_id":"5b26ad734f1c1bc2378b4609","slug":"31529261427-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भडकाऊ पोस्ट डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक भडकाऊ पोस्ट डाली
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट से गुस्सा फूटा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी के बाद गांव ककराला में भी व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट से लोगों में नाराजगी है। ककराला सहित कई गांव के एक विशेष समुदाय के लोगों ने थाने पहुंचकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट भोकरहेड़ी का मामला अभी शांत नहीं हो पाया था। इसी बीच ककराला गांव में भी मामला शुरू ह़ो गया। गांव ककराला निवासी सैदाब ने थाने पर रिपोर्ट लिखाई। बताया कि ककराला गांव के एक व्यक्ति ने गांव के युवकों को जोड़ कर व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। ग्रुप में सभी सदस्य ककराला के रहने वाले हैं। रविवार को गांव के ही रहने वाले ग्रुप सदस्य अमरदीप ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सौहार्द खराब करने की कोशिश की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ककराला सहित आधा दर्जन गांव के विशेष समुदाय के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस भोकरहेड़ी निवासी आरोपी की भी तलाश में लगी है।