{"_id":"5b01c2a24f1c1be1408b6a66","slug":"31526842018-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा के अंदर मजदूर का शव पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबा के अंदर मजदूर का शव पड़ा मिला
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे में रसोइया का शव मिला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा मार्ग पर ढाबा के अंदर रसोइया का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी अजय कुमार पुत्र बारु सिंह गांव मोरना में भोपा मार्ग पर फूड एज मूड नाम से ढाबा चलाता है। पिछले दो माह से ढाबे पर 43 वर्षीय प्रेमराज पुत्र शिवदयाल रसोइया था। रविवार की सुबह प्रेमराज का शव ढाबा के अंदर से बरामद हुआ। प्रेमराज थाना रामराज के गांव देवल का निवासी था। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के भाई बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोहनलाल चांदना ने बताया कि प्रेमराज पिछले करीब छह माह से घर से लापता था। शनिवार को अचानक प्रेमराज का फोन आया था। उसने बताया कि वह मोरना में एक ढाबा पर रह रहा है। रविवार की सुबह उसकी मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे मोरना पुलिस चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढाबा पूर्व में घटी कई घटनाओं को लेकर भी चर्चाओं में रहा है। प्रेमराज की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना भोपा प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, होटल संचालक ने बताया कि प्रेमराज शराब पीने का आदी था।