{"_id":"5ae4beff4f1c1b042e8b5dca","slug":"31524940543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को कार्रवाई के आदेश
जानसठ। गांव मनफोड़ा निवासी राजेंद्र निरंकारी की पुत्री ज्योति की शादी दो वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी राजेंद्र से हुई थी। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शादी से कुछ समय बाद ही पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी थी। ज्योति ने बताया कि करीब छह माह पूर्व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। शनिवार को पुलिस ने महिला आयोग के आदेश पर ज्योति के ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।