फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

Wed, 23 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वर नगर गांव में विगत दो वर्ष पूर्व हुए देवी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील को बिनौली पुलिस ने मंगलवार को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया।

धनौरा सिल्वर नगर गांव में 25-12-16 को रंजिश के चलते दिन दहाड़े पुलिस सुरक्षा में देवी सिंह पुत्र इलम सिंह की हत्या की। घटना की रिपोर्ट मृतक की मां सोहन बीरी ने दर्ज कराई थी। घटना में शामिल दस आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि एक आरोपित 15 हजार के इनामी दीपक दायमपुर को पुलिस ने गत वर्ष एक फरवरी को मुठभेड़ में मार गिराया। उस समय मुख्य आरोपी सुनील फरार हो गया था। दस जनवरी को 15 हजार के इनामी सुनील पुत्र थान सिंह निवासी धनौरा सिल्वरनगर ने बागपत न्यायालय में सरेंडर किया। बिनौली पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कोर्ट में सरेंडर करने से पहले तमंचा अपने गांव में एक प्लाट में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed