फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
प्लाट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी/खतौली। गांव टोड़ा में प्लाट को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता महिला ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी महिला जरीना पत्नी जाहिद ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कय्यूम पुत्र मुन्ना के साथ उनकी प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार को आरोपी कय्यूम एवं अनीस पुत्रगण मुन्ना, मीरु पुत्र अनीस, शादाब पुत्र कय्यूम ने उसके पति जाहिद एवं उसके देवर साजिद को बुलाकर उनके साथ लाठी व डंडों से मारपीट की। हमले में जरीना व उसका पति जाहिद और देवर साजिद तीनों घायल हो गए, जिनका अभी तक उपचार चल रहा था। पीड़िता जरीना ने चारों आरोपियों के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कय्यूम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed