{"_id":"5a47dab64f1c1bcf6d8b7023","slug":"31514658486-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर कुकर्म, देवर पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर कुकर्म, देवर पर दुष्कर्म का आरोप
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी पुत्री का निकाह 26 मार्च 2017 को हुआ था। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये एवं कार की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि पति विवाहिता के साथ कुकर्म करता था। आरोप है कि देवर ने उसकी पुत्री के साथ रेप किया और शिकायत पर ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति और अन्य ससुराल वालों ने मायके आकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या का प्रयास भी किया। शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक से मोबाइल छीना
मुजफ्फरनगर। जाट कालोनी निवासी संदीप शहर से घर लौट रहा था। विकास भवन से स्टेडियम की ओर मुड़ा तो बाइक सवार दो बदमाश उसके हाथ से फोन झपटकर फरार हो गए।
अस्पताल में दो की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाए गए महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। गांधी कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। गांधीनगर निवासी 65 वर्षीय महिला को भी परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन शवों को साथ ले गए।
सड़क हादसे में चार घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में चार राहगीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के रोहणी निवासी अमरदीप सिंह अपने दोस्त सुखवेंद्र, रविंद्र और मंदीप के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। बाईपास पर कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चारों दोस्त घायल हो गए।