{"_id":"5a244d724f1c1bee688bf75b","slug":"31512328562-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव जैन के फेसबुक पर टिप्पणी से हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरव जैन के फेसबुक पर टिप्पणी से हंगामा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव जैन के फेसबुक पर टिप्पणी से हंगामा
मुजफ्फरनगर। सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव जैन ने अपनी फेसबुक से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के पेज पर लिखा था कि इस बार निकाय चुनाव में मुस्लिम वोट नहीं मिल पाया है। इसके बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने टिप्पणी की और इसमें एक ने साढू तक बता दिया। उक्त युवक मतलूब के खिलाफ गौरव ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर कोतवाली में दी तहरीर में गौरव जैन ने बताया कि दो दिसंबर को उसकी फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट से उसकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को हानि पहुंचाने का काम किया गया। यह झूठी पोस्ट अली मतलूब नामक फेसबुक आईडी से आई है, जिसका स्क्रीन शार्ट भी तहरीर के साथ लगाया गया है। उसे आहत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई की जाए। गौरव जैन को डाली गई पोस्ट में उन्हें साढू भाई लिखा गया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।