फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आठ प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आठ प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
आठ प्रत्याशियों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पुलिस ने शहर में अभियान चला कर बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर उतारे। इस दौरान सिविल लाइन थाने में भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत आठ प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएम के आदेश पर बुधवार को भी पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में अभियान चलाया। जिसमें बिना अनुमति के लगाए गए चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि उतार कर कब्जे में लिए। अधिकारियों ने कोर्ट रोड, कच्ची सड़क, अंसारी रोड, मीनाक्षी चौक, रुड़की रोड, नईमंडी, खालापार, कृष्णापुरी आदि इलाकों में बिना अनुमति के लगाए गए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स को उतारा गया। ये सभी बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों और नागरिकों के मकानों पर लगाए गए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल, सपा प्रत्याशी मिथलेश पाल के अलावा वार्ड सात से सभासद प्रत्याशी अजय गोयल, वार्ड 37 से प्रत्याशी सरला, वार्ड 19 से विनोद शर्मा, अरविंद उर्फ मुन्ना, शाहिद के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर धारा 188, 127ए के तहत मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed